Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए खेल रहे हैं आदिवासी कार्ड : बाबूलाल मरांडी

संकल्प यात्रा के अंतिम चरण में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संकल्प सभा आयोजित

रांची : संकल्प यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा हुई। जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए आदिवासी कार्ड खेल रहे हैं। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन कांग्रेस के गोद में बैठकर झारखंड आंदोलन करते रहे लेकिन कांग्रेस ने अलग राज्य के सपने को साकार नहीं किया। भाजपा ने अलग राज्य झारखंड की सौगात दी। साथ ही गांव-गांव तक सड़क नदी नालियों पर पुल पुलिया बनाने व गांव गांव तक बिजली की व्यवस्था दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बने पुल पुलिया और सड़कों का रिपेयरिंग भी हेमंत सरकार नहीं करवा पा रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करण भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। ईडी ने दर्जनों बार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा को लिखा लेकिन हेमंत ने फाइल को दबा रखा है। उन्होंने कहा कि ईडी के कार्रवाई पर हेमंत सोरेन आदिवासी कार्ड खेलते हैं जबकि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, छवि रंजन कोई आदिवासी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हमें पता था कि कुछ लोग झारखंड को लूटने का कार्य करेंगे, उनके लिए ही होटवार जेल बनवाया था। हेमंत के लिए होटवार सबसे सही जगह है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते-लड़ते खुद महाजन हो गये। संथाल से लेकर रांची तक सबसे ज्यादा जमीन सोरेन परिवार का ही है। यह जमीन आदिवासी समाज से ही लूटकर सोरेन परिवार ने रखा है।

उन्होंने कहा कि जो परिवार और पैसे के लिए रणनीति करते हैं उनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है। हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है। साथ ही कहा कि रघुवर सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों और योजनाओं को हेमंत सोरेन ने बंद करवा दिया। किसानों के हित में कई कार्य हुए, जिसे हेमंत सोरेन ने बंद करवा दिया। हेमंत ने कहा कि रोजगार नहीं तो भत्ता लेकिन रोजगार के वादे भूल गये। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में पंचायत सेवक कि बहाली प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी उन्हें बहाल नहीं कर पाई हेमंत सरकार। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Jharkhand BJP’s Sankalp Yatra