Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण पर सरफराज अहमद ने सदन में लाया धन्यवाद प्रस्ताव

झारखंड विधानसभा बजट सत्र

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए सरफराज अहमद ने कहा कि हमारी सरकार कई ऐसे काम और योजनाएं लेकर आयी है, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य बनते ही कोविड आ गया। उस समय भी हमारी सरकार ने किसी को भूखा नहीं मरने दिया। मजदूरों को हवाई जहाज से लाया गया था। कोविड खत्म होते ही सरकार ने काम करना शुरू कर दिया। 100 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 से 25 लाख मुख्यमंत्री रोजगार ऋण योजना, 13 लाख किसानों की कर्जमाफी, सर्वजन पेंशन योजना समेत कई काम शुरू हुए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नियोजन नीति लेकर आई लेकिन लोग कोर्ट गये और इसे खारिज कर दिया गया। हमारी सरकार ने ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण, 1932 खतियान, स्थानीय नीति, सरना धर्म संहिता सदन से पारित किया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार देने के लिए कई योजनायें शुरू कीं। आज हमारे बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे हैं। इसलिए मैं राज्यपाल के अभिभाषण को धन्यवाद देता हूं।

धन्यवाद प्रस्ताव के बाद पूजा सिंघल और इंजीनियर वीरेंद्र राम को लेकर बीजेपी विधायक भानु प्रताप और सत्ता पक्ष के विधायक के बीच नोक-झोंक हुई। भानु ने कहा कि इस सरकार में पूजा सिंघल और वीरेंद्र राम की एक उपलब्धि भी है, जिसका जिक्र नहीं किया गया। सत्ता पक्ष के साथ ही स्पीकर ने भी इस पर टिप्पणी की और कहा कि उनकी नियुक्ति किसके कार्यकाल में हुई है।

झारखंड विधानसभा बजट सत्र