Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची सिटी एसपी समेत दो अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित, अधिसूचना जारी

रांची : रांची के सिटी एसपी शुभांशु जैन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को बेहतर अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक (मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन-2023) से सम्मानित किये गये हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट से 21 जुलाई, 2022 की रात नौ बजे पुलिस को सविता रानी हेम्ब्रम (36), उसकी मां लखीया मुर्मू (60) और सविता की बेटी गीता हेम्ब्रम (13) का शव मिला था। तीनों की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी। जमशेदपुर के तत्कालीन एएसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में एसआईटी ने इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया था।

इनके अलावा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को नैना हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। जमशेदपुर जिले के बर्मामाइंस के तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने वर्ष 2018 में नैना हत्याकांड का खुलासा किया था। चार वर्षीय नैना की हत्या उसके फुफेरे भाई विक्रम दास ने की थी।

गौरतलब है कि देश के 140 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2023 में ‘जांच में बेहतर अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। सम्मान पाने वाले में सीबीआई के 15, एनआईए के 12, उत्तर प्रदेश के 10, केरल और राजस्थान के नौ-नौ, तमिलनाडु के आठ, मध्य प्रदेश के सात, गुजरात के छह , झारखंड के दो, बिहार के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा शेष अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों के पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।

Ranchi City SP honored news