Breaking :
||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत
Friday, April 26, 2024
गारूलातेहार

आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में दो घायल, एक की हालत नाजुक

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : गारू प्रखंड के बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के रामसेली गांव के हेठडीह टोला में गुरुवार की रात आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ज्ञान बिरजिया और सोहन बिरजिया शामिल हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस संबंध में घायल ज्ञान बिरजिया ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हम लोग गांव में बैठकर नाच गा रहे थे, इसी बीच बिनोद बिरजिया आया और भरठुआ बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें हम दोनों को गोली लगी। ज्ञान बिरजिया ने बताया कि बिनोद बिरजिया से पहले भी सोहन बिरजिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

बारेसाढ़ थाना प्रभारी जमील अंसारी की तत्परता से दोनों घायलों को गारू रेफरल अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में सोहन बिरजिया की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इधर घटना की सूचना मिलने पर गारू थाना प्रभारी शाहिद अंसारी गारू रेफरल अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों से मुलाकात कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *