Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

जिला परिषद प्रत्याशी को मिली चुनाव न लड़ने की धमकी

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के मड़मा गांव की रहनेवाली जिपस प्रत्याशी सचिता देवी पति संजय गंझू पर किसी उग्रवादी या आपराधिक तत्व द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंदवा पूर्वी जिला परिषद के पद से चुनाव लड़ रही सचिता देवी को आठ की संख्या में बीती रात उनके घर आए बाइक सवार बदमाशों ने धमकी दी कि चुनाव लड़ा तो अंजाम बुरा होगा। इस बात की जानकारी डरी हुई महिला ने अपने परिजनों को दी। शनिवार को महिला के परिजन चंदवा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

सूचना के बाद चांदवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में पीएलएफआई के उग्रवादी का नाम सामने आ रहा है।

इसे भी पढ़ें :- खूंटी : छह नाबालिग लड़कों ने 10 साल की बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लिखित आवेदन मांगा गया है। संबंधित जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें