Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
बालूमाथलातेहार

खेल के दौरान छत से गिरा बच्चा, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार की दोपहर बालूमाथ थाना क्षेत्र के घुटाम ग्राम में खेलने के दौरान एक बच्चा बिल्डिंग की छत से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल बच्चा ग्राम निवासी मुबारक अंसारी का पुत्र मोहम्मद जैद अंसारी है, जो अपने दोस्तों के साथ छत पर खेल रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे जा गिरा। जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। इस घटना में घायल जैद अंसारी की स्थिति गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें