Breaking :
||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज
Tuesday, April 30, 2024
देश-विदेश

श्रीलंका हुआ दिवालिया घोषित, अब नहीं चुका पायेगा बचा हुआ क़र्ज़

श्रीलंका बहुत बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसी बीच श्रीलंका ने मंगलवार को खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। श्रीलंका ने घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का बकाया 51 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज को नहीं चुका पाएगा।

पर्यटन के ठप होने से कर्ज में डूबे

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र की बड़ी भूमिका है, लेकिन कोरोना के प्रभाव से यह ठप हो गया है। पर्यटन देश के लिए विदेशी मुद्रा का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत है। इसके कमजोर होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो गया है।

लगभग 5 लाख श्रीलंकाई सीधे तौर पर पर्यटन पर निर्भर हैं, जबकि 20 लाख अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। श्रीलंका के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान 10% से अधिक है। श्रीलंका को सालाना करीब 5 अरब डॉलर (करीब 37 हजार करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा पर्यटन से मिलती है।

इसे भी पढ़ें :- देवघर रोपवे हादसा : सभी फंसे हुए लोगों को निकाला गया, 3 की हुई मौत

बढ़ते कर्ज ने डूबायी लुटिया

श्रीलंका की आज की बुरी आर्थिक स्थिति का सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है – इसका तेजी से बढ़ता विदेशी कर्ज। अभी से एक साल पहले श्रीलंका पर कुल 3500 करोड़ डॉलर का कर्ज था, जो सिर्फ एक साल में बढ़कर 5100 करोड़ डॉलर हो गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें