Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: लापता बच्चे का कुएं में मिला शव, हत्या के आरोप में युवक की पिटायी

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा घाघरा गांव में 12 घंटे से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव गांव के एक कुएं में मिला। उसकी पहचान लंगुराही गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटायी कर दी। युवक को गंभीर स्थिति में एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि बुधवार की शाम पड़ोस में ही रहने वाला पिपरा घाघरा गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप भुइयां संदीप कुमार को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने के बाद स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच आसपास के लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनायी देने की बात कही। ग्रामीणों ने पंप के सहारे रात में ही कुएं का पानी निकाला। घंटों मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह शव निकाला गया।

शव देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और बच्चे को साथ ले गये युवक की जमकर पिटायी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचायी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

Palamu Latest News Today