Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए राम भक्त घर-घर जाकर पूजित अक्षत देकर कर रहे हैं आमंत्रित

लातेहार : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर लातेहार शहर में भी उत्साह का माहौल होगा। इस अवसर पर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या से आये पूजित अक्षत घर-घर देकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् के जिला मंत्री संजय कुमार तिवारी व श्याम किशोर अग्रवाल के नेतृत्व में विहिप, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया। प्रत्येक टोली से एक सदस्य ने निमंत्रण के विषय में जानकारी दी। टोली के सभी सदस्य जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रविवार को 450 घरों में संपर्क किया गया। इसको लेकर शहर में 15 टोलियां बनायी गयीं हैं। एक टोली में पांच-पांच कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद् के जिला मंत्री श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम पांच दीपक घर के मंदिर में जलाना है और अपनी इच्छाअनुसार राम नाम का 108 बार जाप करना है, भगवान श्री राम की आरती सपरिवार करनी है, अंत में प्रसाद वितरण कर दीपोत्सव मनाना है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण एक जनवरी से घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या से आये अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार-द्वार पर रखा जा रहा है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आगामी 15 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर जिले के लाखों हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया जायेगा।

अक्षत वितरण में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार तिवारी, श्याम किशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर राज, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कंचन शौंडिक, सह संयोजिका स्वाति गुप्ता, नमिता कुमारी, नगर संयोजिका अंकिता विश्वकर्मा, मातृशक्ति प्रमुख उषा पांडे, सुकन्या देवी, अंजू गुप्ता, रितु पांडे, सुशीला देवी, रिशा देवी, रेणु देवी, गीता देवी, दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता अमीषा सिंह, जया कुमारी, उमा कुमारी, सलोनी, अभिलाषा, रुचि, जूही पासवान, अदिति, कोमल, मीनाक्षी, साक्षी उपाध्याय, प्रीति सिंह, आकांक्षा कुमारी, अंजलि, मंजू देवी, पल्लवी, संगीता तिवारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Latehar Latest News Today