Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एयरटेल कंपनी के कर्मी की मौत

लातेहार : रांची-चतरा एनएच 22 मुख्य मार्ग पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल के बारियातू थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत अंतर्गत डाकबंधी टोला के पास रविवार को कोयला लदे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एयरटेल कंपनी में कार्यरत एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी विजय चंद्रवंशी के 29 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गयी है। वह एयरटेल कंपनी में काम करता था। वह अपनी बाइक सीजी 30 डी 4127 से देवघर काम करने जा रहा था, तभी कोयला लदे अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर बारियातू थाने के एएसआई नीरज कुमार दुबे और मिथलेश कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और हेलमेट के परखच्चे उड़ गये। मृतक के एक रिश्तेदार ने दूरभाष पर बताया कि मृतक अनिल देवघर में एयरटेल टेलीफोन कंपनी में टावर लगाने का काम करता था। वह शनिवार को बाइक से देवघर जाने के लिए घर से निकला था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Balumath Latehar Latest News