Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

भगवान के भजन और सुमिरन से ही मानव जीवन का कल्याण संभव : राजन जी महाराज

सुप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज पहुंचे लातेहार, श्रीराम वाटिका और निशुल्क अन्नपूर्णा भोजन वितरण का किया शुभारंभ

लातेहार : देश के प्रसिद्ध श्री राम कथा वाचक परम पूज्य राजन जी महाराज सोमवार को लातेहार पहुंचे। यहां उन्होंने श्री राम वाटिका (Full AC Hotel & Banquet) और निशुल्क अन्नपूर्णा भोजन वितरण का शुभारंभ किया। वही राजन जी महाराज के द्वारा श्री राम कथा का वाचन भी किया गया।

मौके पर श्री राम कथा का वाचन करते हुए राजन जी महाराज ने कहा कि कलयुग में ईश्वर से साक्षात्कार करने का एकमात्र माध्यम सच्चे मन से भगवान का भजन करना और भजन सुनना है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग सच्चे मन से भगवान के भजन करते हैं और उनके भजन को सुनते हैं, उनका कल्याण भगवान निश्चित रूप से करते हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने श्री राम वाटिका के संचालक रामनाथ अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने अपने प्रतिष्ठान का नाम श्री राम वाटिका रखा। श्री राम एक नाम है जिसके सुमिरन मात्र से मानव जीव का कल्याण हो जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि निशुल्क अन्नपूर्णा भोजन वितरण का कार्यक्रम काफी सराहनीय है।

इससे पूर्व श्री राजन जी महाराज के लातेहार आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। श्रद्धालु उनके चरण छूने के लिए बेताब दिखे।

मौके पर श्रीराम वाटिका के संचालक रामनाथ अग्रवाल ने स्वामी जी से अनुरोध किया कि अगले वर्ष लातेहार पधार कर रामकथा के माध्यम से लातेहार वासियों को कृतार्थ करें।

इस मौके पर परम पूज्य विनय जी महाराज, प्रमोद सारस्वत, बजरंगी अग्रवाल, श्याम किशोर अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, पंडित संतोष कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।