Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पूर्व विधायक ने किया अस्पताल का उद्घाटन, कहा- ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

लातेहार : लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाजपा के सह वरीय नेता प्रकाश राम ने गुरुवार को सदर प्रखंड के मुरूप में रामरेखा अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम ने कहा कि इस क्षेत्र में अस्पताल खुलने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में निश्चित रूप से लाभ होगा। चुकी गांव क्षेत्र में बीमारी के कारण ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सदर अस्पताल समय पर नहीं पहुंचने से परेशानियां होती थी। अब अस्पताल खुलने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा।

उन्होंने इसके लिए अस्पताल संचालक को बधाई भी दी है। कहा कि अस्पताल को ग्रामीणों के हित में चलाया जाए। मौके पर निदेशक ने ग्रामीणों के हित में अस्पताल चलाने का आश्वासन भी दिया है।

मौके पर पवन कुमार, अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, हेमू सिंह, राजदेव प्रसाद प्रभात कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद उपेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों की आग्रह पर जालिम गांव पहुंचे पूर्व विधायक, मंदिर निर्माण किया सहयोग

लातेहार : ग्रामीणों के आग्रह पर पुर्व विधायक प्रकाश राम गुरुवार को सदर प्रखंड के जालिम गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को गांव मे हो रहे महावीर मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक ने निर्माणधीन मंदिर का मुआयना किया।

मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को कहा की मंदिर निर्माण कार्य मे टाइल्स मार्बल का जो कार्य किया जाना है। वह मेरे द्वारा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने इसके लिए अपने कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द संबधित सामग्री ग्रामीणों को उपलब्ध करा दे।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण होने से गांव क्षेत्र मे धार्मिक वातावरण बनेगा। नियमित पूजा अर्चना होने से गांव क्षेत्र के ग्रामीणों मे धार्मिक वातावरण के प्रति अभिरुचि भी जागृत होगी। उन्होंने इसके अलावे अन्य सहयोग का भी भरोसा दिया है।

मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने भी निर्माण कार्य से संबंधित कई आवश्यक जानकारी पूर्व विधायक को दी है। मौके पर पवन कुमार अनिल सिंह, हेमू सिंह सुरेंद्र प्रसाद ,राजदेव प्रसाद, नीरज सिंह, कपिल प्रसाद, बिजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह समेत गांव के कई ग्रामीण मौजूद थे।

Latehar Former MLA Prakash Ram