Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में नर कंकाल बरामदगी मामले का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

गढ़वा : जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में मिले नर कंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। कंकाल 22 वर्षीय युवती अमृता कुमारी का था। इस संबंध में उसके पिता मंजरी गांव के भिखारी सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान अमृता का हत्यारा पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लिधकी के बैना टोला निवासी प्रमोद चौरसिया पिता बिंदा चौरसिया निकला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गढ़वा एसपी दीपक पांडे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रमोद और अमृता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमृता प्रमोद पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी वजह से प्रमोद ने अमृता की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी। अमृता सरस्वती पूजा के दिन से ही लापता थी। 19 फरवरी को उसका कंकाल बरामद हुआ था।

एसपी ने बताया कि प्रमोद और अमृता दोनों बाहर एक साथ काम करते थे। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। अमृता का सिर, खून से सना पत्थर, हड्डी, खून से सनी मिट्टी, कपड़ा आदि जब्त कर लिया गया है।

इस टीम में रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, भंडरिया के थाना प्रभारी चंदन कुमार और सहायक और निरीक्षक जनार्दन सिंह दलबल के साथ शामिल थे।

Garhwa Crime News Today