Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्रैक्टर से गिरकर नाबालिग मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम में ट्रैक्टर से गिरकर एक नाबालिग मजदूर की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग मजदूर मुरपा पंचायत अंतर्गत हरैयाटाड़ टोला निवासी अशोक पाहन का पुत्र सनी कुमार पाहन 16 वर्ष बताया जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग मजदूर गांव के ही ट्रैक्टर में मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर चला रहा था इसी दौरान अचानक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि स्थानीय लोग उसे गंभीर अवस्था में निजी क्लीनिक ले गये जहां चिकित्सक डॉ रोहन गोप ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर बालूमाथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस घटना के बाद से मृतक नाबालिग मजदूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latehar Balumath News Today