Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में होली के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

लातेहार : होली पर्व को लेकर सीओ तृप्ति विजया कुजूर की अध्यक्षता में बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कमिटी के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए खासकर हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने की पुलिस से अपील की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

साथ ही शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि होली के मौके पर शराब विवाद व हंगामा का बड़ा कारण बनता है, इस पर प्रशासन विशेष ध्यान दें। बैठक मे गणमान्य लोगों ने वैसे मनचलों जो नशे के हालात में हाई स्पीड बाइक पर लगाम लगाने की भी मांग की।

इस पर पुअनि सत्यदेव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। होली के दौरान प्रशासन की ओर से मनचलों तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रखी जायेगी, ताकि होली का त्योहार शांति पूर्ण तथा सौहार्द ढंग से मनाया जा सके।

इस मौके पर सीओ तृप्ति विजया कुजूर, प्रमुख ममता देवी, पुअनि गौतम कुमार, अमित कुमार रविदास, एसएन महतो, सत्यदेव कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह, गिरधारी यादव त्रिवेणी साहू, अमित कुमार, मुखिया विमला देवी, संध्या देवी, अजय टना भगत, श्याम सुंदर यादव, रामवृक्ष उराँव, शमशुल खान, अजय भगत, चांदनी देवी, सुरेंद्र उराँव, लालदेव उराँव सहित बालूमाथ प्रखंड तथा पंचायत से ग्रामीण जनप्रतिनिधि व राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल थे।

Balumath Latehar Latest News