Breaking :
||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल
Wednesday, May 1, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार साहू पिता बालेश्वर साहू (होचर, कांके, रांची) का रहने वाला है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि रोहित कुमार साहू के विरुद्ध एक महिला ने लातेहार थाना कांड संख्या 255/22 भादवि की धारा 376/341/323/324 के तहत मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी रोहित कुमार फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर उसके घर पर छापेमारी की और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेस वार्ता में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह आदि मौजूद थे।