Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिले भर में महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील

लातेहार : महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। लातेहार में एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Latehar Police flag march

फ्लैग मार्च में सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, बीडीओ मनोज तिवारी, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंहा व जिला बल के जवान शामिल हुए। शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत सदर प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्र डीही-मुरुप, पतरातू, तरवाडीह में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार ने आपसी सौहार्द व शांति के माहौल में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जायेगी।

Latehar Police flag march