Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनों की मौत

Satbarwa Palamu Accident News

पलामू : एनएच-75 डाल्टनगंज-रांची मुख्य मार्ग पर सतबरवा थाना क्षेत्र के मलय डैम मोड़ पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रिपल लोडेड बाइक सवार को पहले पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक नाबालिग समेत दो की मौत हो गयी।

दोनों ममेरे-फुफेरे भाई बताये जा रहे हैं। इस घटना में एक युवक बाल-बाल बच गया। उसके बचने की वजह हेलमेट पहनना बताया जा रहा है। हेलमेट पहने होने के कारण गिरने के बाद उसे मामूली चोटें आयीं। उसे इलाज के लिए तुम्बागाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतकों की पहचान सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया लहसुनिया गांव के संजय कुमार सिंह (10) और पांकी प्रखंड के सालमदिरी के जीरो गांव के आशीष कुमार सिंह (20) के रूप में की गयी है। घायल युवक लहसुनिया गांव का भूपेन्द्र सिंह बताया गया है। बाइक भूपेन्द्र चला रहा था। बताया जाता है कि धक्का मारने के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुंबागाड़ा अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया जाता है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ के लहसुनिया से बकोरिया बरवैया होते हुए पांकी जा रहे थे। मलय डैम के मोड़ पर पीछे से आ रही एक पिकअप वैन ने तीनों को टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे नाबालिग और युवक को कुचलते हुए पिकअप वैन भाग निकली। टक्कर लगते ही बाइक सवार एक युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरा। आशीष पांकी के डंडारकला कॉलेज का छात्र था और वह कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था। मृतक लड़के के पिता संजय कुमार सिंह ने आशीष और संजय के बारे में बताया कि दोनों ममेरे-फुफेरे भाई थे और घर के इकलौते चिराग थे।

Satbarwa Palamu Accident News