Breaking :
||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बालूमाथ: मारपीट के आरोपी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

Two arrested

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर मारपीट के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।

बालूमाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र के डाकादीरी ग्राम में छापामारी की जहां से मारपीट के आरोपी मंसु यादव के पुत्र मनोहर यादव को गिरफ्तार किया। जो बालूमाथ थाना कांड संख्या 10/2022 का नामजद अभियुक्त है।

वहीं दूसरी छापामारी रांची जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप के पास की गई जहां पर ठगी करने के आरोपी भोला साहु के पुत्र अशोक प्रसाद को गिरफ्तार किया गय। जो बालूमाथ थाना कांड संख्या 137/2021 का नामजद अभियुक्त है।

इसकी जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि इस छापामारी अभियान को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक दुती कृष्ण महतो एवं सहायक पुलिस अधीक्षक जयनारायण प्रसाद मेहता समेत पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *