Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: मनरेगा बीपीओ पर पैसे मांगने का आरोप, डीसी से न्याय की गुहार

MNREGA BPO

लातेहार : चंदवा प्रखंड के बनहरदी निवासी किरण यादव ने डीसी अबु इमरान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लाभुक ने मनरेगा बीपीओ पर कुआं के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

आवेदन में कहा गया है कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव में सिंचाई का कुआं निर्माण की अनुमति के बाद उस गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। तदनुसार एमआईएस भी किया गया था। जेई ने स्थल का निरीक्षण भी किया।

कुआं निर्माण को लेकर एई से मिलने पर उन्होंने बीपीओ से मिलने को कहा। बीपीओ से मिलने पर दस हजार की मांग की गई। जहां कहा गया कि अगर पैसा मिलता है तो उसे मंजूरी दी जाती है और अगर नहीं मिलता है तो योजना को खारिज कर दिया जाएगा। कहीं जाने से कुछ नहीं होगा। मेरे पास शीर्ष तक पहुंच है। कोई कुछ नहीं कर सकता।

पैसा नहीं मिलने पर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद लाभुक ने डीसी को आवेदन देकर सिंचाई कुआं दिलाने की मांग की है।

MNREGA BPO