Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग ग्राम के रानी पोखर के पास बाइक के धक्के से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान चेताग ग्राम कोठाटांड़ टोला निवासी छठु लोहरा का पुत्र जगन्नाथ लोहरा के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल जगन्नाथ लोहरा की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ लोहरा मजदूरी का कार्य कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसके सिर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चेतन आयीं हैं।