Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडल

सतबरवा में हुए सड़क हादसे में घायल चौथे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के गुप्ता लाइन होटल के पास एनएच 39 पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल चौथे व्यक्ति की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ निवासी महेंद्र सिंह की बुधवार दोपहर मौत होने की खबर है। ज्ञात हो कि मंगलवार की तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि एक घायल की नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें :- मातम में बदली शादी की खुशी, भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। इस घटना में अब तक कुल चार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पांच घायलों में से तीन का इलाज मेदिनीनगर के एमएमसीएच और रांची के रिम्स में दो का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: धारदार हथियार से मारपीट करने के आरोप में 4 पर प्राथमिकी दर्ज

मृतकों में बुजुर्ग सोना सिंह, लोकनाथ सिंह और युगेश्वर सिंह सहित महेंद्र सिंह सभी मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ गांव के रहने वाले थे। ज्ञात हो कि सोमवार की शाम सुआ गांव के लोग लातेहार के निंदिर गांव में भाजपा एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यदुवंशी सिंह की बेटी को तिलक चढाने गए थे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: महिला ने युवक पर लगाया बलात्कार करने की कोशिश का आरोप

मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे तिलक से लौटते समय सतबरवा में गुप्ता लाइन होटल के पास एक बोलेरो वाहन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी थी।