Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
बरवाडीहलातेहार

लातेहार : जन वितरण दुकान सह प्रज्ञा केंद्र का किया गया ऑनलाइन निरीक्षण

डिजिटल कार्य को लेकर किया निर्देशित

लातेहार : केंद्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग तथा सीएससी के राज्य/जिला पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर गांव में संचालित जन वितरण दुकान सह प्रज्ञा केंद्र संचालक आनन्द प्रसाद के सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों के द्वारा जन वितरण दुकान पर प्रज्ञा केंद्र के संचालक से हो रहे कार्यों की जानकारी ली एवं डिजिटल कार्य संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान पदाधिकारियों के द्वारा जन वितरण दुकान से प्रज्ञा केंद्र संचालक को दुकान संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में बरवाडीह प्रखड के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्री अनुज कुमार शरण ,सीएससी मैनेजर अमित कुमार भी शामिल थे।