Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
लातेहार

लातेहार: बाइक व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : मंगलवार की शाम रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप पल्सर बाइक एवं टाटा ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान मोंगर निवासी कुंदन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया है।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जामकर्ता मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। जबकि लातेहार पुलिस प्रशासन व प्रखंड प्रशासन जामकर्ताओं से वार्ता कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह अपने पल्सर मोटरसाइकिल से लातेहार आया था। शाम को अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक केंद्रीय विद्यालय मोड़ के पास एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कुंदन के सिर पर गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कुंदन को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।