बाबा साहब ने संविधान देकर देश के नागरिकों को समानता का अधिकार दिया
लातेहार : रविवार को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति आवासीय प्रावि बालूमाथ में प्रधानाध्यापक दशरथ पासवान की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अमित कुमार, (एससी मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष), शिक्षक बंधु कृष्ण मोहन दास, धर्मेंद्र यादव, मनीष कुमार और रसोइया राजू नायक उपस्थित रहे।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर अतिथियों ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर हमारे भारत का संविधान निर्माता हैं। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता है। हमारा देश का संविधान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने लिखा है। संविधान तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ था और इसे अपनाया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। साल 2015 में भारत की केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दसरथ पासवान के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। छात्रों के समक्ष संविधान की गरिमा से परिचित कराते हुए भारतीय संविधान निर्माता बाबा शाहब भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डालकर जीवन निर्माण हेतु छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी।
Balumath Latehar Latest News