Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन करेंगे सोनिया गाँधी से मुलाक़ात, झामुमो अपना उम्मीदवार उतारने पर अडिग

रांची : झारखण्ड राज्यसभा चुनाव में झामुमो किसी भी कीमत पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। अपने उम्मीदवार के समर्थन की कांग्रेस की मांग को नज़रअंदाज करते हुए उन्होंने फैसला किया है कि पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। आपको बता दें कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम आवास पर झामुमो विधायक दल का आयोजन हुआ।

इस बैठक कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन के अलावा पार्टी के मंत्री, विधायक और अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। किसी भी हाल में प्रत्याशी हमारा होगा।

हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली जाएंगे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर इसकी जानकारी देंगे। उनसे अनुरोध किया जाएगा कि वे झामुमो को पार्टी का समर्थन दें ताकि यहां से इस पार्टी का उम्मीदवार राज्यसभा में जाए।

झारखण्ड राज्यसभा चुनाव