Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 तक बारिश, तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update News

रांची : प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। रांची मौसम विभाग ने 16 से 18 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गयी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 मार्च के बीच तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 20 मार्च को भी बारिश की संभावना है, जिसका असर पूरे राज्य में दिखेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

Jharkhand Weather Update News