Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू : भाभी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव

पलामू : मेदिनीनगर में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी भाभी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव सुदना औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मनोज राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।

मृतक शहर थाना क्षेत्र के सुदना गायत्री मंदिर रोड का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उसी समय मृतक की जेब में रखे मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी। पुलिस ने कॉल रिसीव की और परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक कपड़े की दुकान में काम करता था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

फिलहाल जांच में पुलिस को पता चला है कि रविवार को उसका अपनी भाभी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह तनाव में था। उसने घर से निकलने से पहले घरवालों से कहा था कि वह फांसी लगाने जा रहा है। उसके दो घंटे बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। किस बात को लेकर भाभी से विवाद हुआ था पुलिस उस समय बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक शराब की बोतल भी मिली है।

advt