Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ प्रखंड मुखिया संघ का गठन, नरेश उरांव बने प्रखंड अध्यक्ष

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के दिवाकर नगर स्थित सरना भवन में बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से आये मुखिया की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से क्षेत्र के विकास के लिए बालूमाथ प्रखंड मुखिया संघ का गठन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस बैठक में सर्वसम्मति से चेताग पंचायत क्षेत्र के मुखिया नरेश उराव को अध्यक्ष, बसिया पंचायत क्षेत्र की मुखिया विमला देवी को सचिव, बालू पंचायत क्षेत्र की मुखिया संध्या देवी को कोषाध्यक्ष, सेरेगड़ा पंचायत क्षेत्र की मुखिया नीलिमा तिर्की को उपाध्यक्ष तथा मुरपा पंचायत क्षेत्र के मुखिया अजय टाना भगत को उपसचिव के रूप में चयन किया गया। जबकि प्रखंड कमेटी का विस्तार अगले बैठक में करने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य रूप से मुखिया चांदनी देवी, उर्मिला उरांव, सोनामनी कुमारी, रोहिणी देवी, कुमारी भगवती, शीलो देवी, नरेश लोहरा समेत विभिन्न पंचायत क्षेत्र के मुखिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।