Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

शौच के लिये गयी महिला की नदी में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर ग्राम में रविवार की सुबह शौच के लिये गयी महिला की नदी में डूबने से मौत हो गयी।

मृतका की पहचान रामपतिया देवी (60) पति परमेश्वर सिंह (पैरा, बरवाडीह) के रूप में हुई। पति परमेश्वर सिंह ने बताया कि करीब 2 माह पूर्व बहू की मौत के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह काफी परेशान रहती थी। जिसका इलाज चल रहा था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया की रोज की तरह आज सुबह भी शौच के लिए पास के नदी में गयी थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी। जिसकी तलाश में हमलोग निकलने ही वाली थे तभी गांव के कुछ लोगों ने इस तरह की घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से उसके शव को नदी से बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत की मुखिया पूनम मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मुखिया ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना के बाद थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला की मौत नदी में डूबने से हुई है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।