Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू : मारपीट में वार्ड पार्षद के पति सहित दो घायल, एक की स्थिति गंभीर

पप्पू कुमार / मेदिनीनगर

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के टीओपी 3 थाना अन्तर्गत बीएन कॉलेज फील्ड के पास आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 11 की वार्ड पार्षद कविता देवी के पती सुरेन्द्र राम बुधवार को बीएन कॉलेज स्थित किसी व्यक्ति के घर में काम के सिलसिले में बैठे हुए थे। तभी बीएन कॉलेज क्षेत्र के स्थानीय निवाशी बिशु चन्द्रवंशी, पिता पालो चन्द्रवंशी नशे में वार्ड पार्षद के पति सुरेन्द्र राम को गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी । बहस होते-होते दोनों के बीच जम कर लाठियां चली। जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में वार्ड पार्षद के पति सुरेन्द्र राम उम्र ५० वर्ष, बेटा अमन कुमार, उम्र 20 वर्ष और बिशु चन्द्रवंशी, पिता पालो चन्द्रवंशी गम्भीर रूप से घायल हो गये। वही स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की जानकारी टीओपी 3 प्रभारी अभिमन्यु कुमार सिंह को दी गयी।

जानकारी मिलते ही टीओपी प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर तीनो घायलो को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा। जहाँ इलाज के बाद भी सुरेन्द्र राम की स्थिति गम्भीर बनी हुयी है। वही जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मारपीट से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गयी है।