Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेश

हमले में घायल जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, सभा को संबोधित करने के दौरान मारी गयी थी गोली, पीएम ने जताया दुःख

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से मौत की खबर से दुनिया स्तब्ध है। उनके आकस्मिक निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि उनके और मेरे बीच कई सालों से संबंध थे। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब गुजरात का सीएम था। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

नारा शहर में शुक्रवार सुबह एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से गोली मार दी। हमले में आबे को सीने में दो गोलियां लगी थीं। करीब 6 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को नहीं बचा सके। तब उनकी मृत्यु की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। आबे के आकस्मिक निधन से दुनिया शोक में है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति गहरा सम्मान जताया और उनके निधन पर दुख जताया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कल यानी 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है. जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने मुझ पर हमेशा गहरी छाप छोड़ी है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन समय में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

मालूम हो कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम थे। वह 2006 से 2007 तक और फिर 2012 से 2020 तक पीएम रहे। उनके दादा भी जापान के प्रधानमंत्री थे और फिर उनके पिता जापान के विदेश मंत्री थे। उधर, पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को फौरन गिरफ्तार कर लिया। 41 वर्षीय आरोपी की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है।