Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब शराब पीने से हुई मौत तो 5 से 10 लाख मुआवजा देगी सरकार, झारखंड उत्पाद विधेयक सदन से पारित

रांची : झारखंड उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 आज विधानसभा में पारित हो गया। इस बिल पर माले विधायक बिनोद सिंह और लम्बोदर महतो ने सवाल उठाए और बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की। विनोद सिंह ने कहा, अवैध और मिलावटी शराब पीने से मरने वालों को कोर्ट से 5 से 10 लाख का मुआवजा मिलेगा, जो सही नहीं है। जो अधिकारी 20 लीटर से कम शराब बनाने वालों को अपने विवेक के अनुसार पकड़ लेते हैं, वे उस व्यक्ति को रिहा कर सकते हैं या जेल भेज सकते हैं। ऐसे में वे सौदेबाजी करेंगे। मेरी मांग है, न्यूनतम राशि तय करें।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डॉ. लम्बोदर महतो ने पूर्ण शराबबंदी की मांग के लिए प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया। कहा कि शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह बिल शराब कारोबार से जुड़े बेगुनाह लोगों को बचाने के लिए लाया गया है। इस विधेयक के संशोधन से राज्य में शराब के अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगेगा।