Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
बालूमाथलातेहार

लातेहार यूथ कांग्रेस कमेटी की युथ जोड़ों, बूथ जोड़ो कार्यक्रम में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

लातेहार : जिला यूथ कांग्रेस कमेटी लातेहार द्वारा आज बालूमाथ में युथ जोड़ों बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव ने की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष एजाज अहमद को बनाया गया। उनके साथ कई युवा साथी कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रदेश महासचिव सह लातेहार प्रभारी रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने संगठन के विस्तार की बात की और ज्यादा से ज्यादा साथियों को जोड़ने की बात कही।

वहीं जिलाध्यक्ष अमित यादव ने सभी नये साथियों से बूथ पर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीति और उसके सिद्धांत बताकर संगठन के विस्तार की बात कही।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा देश हित में काम करती रही है। इस अवसर पर अनेक युवा साथी उपस्थित थे।