Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

गुमला: मंगेतर ने सीने में छुरा घोंपकर युवती की बेरहमी से हत्या, पांच माह पूर्व हुई थी सगाई

गुमला : बसिया थाना क्षेत्र के सरुडा गांव में सोमवार को एक युवक ने अपनी ही मंगेतर की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। मृतक जेनेविभा तिर्की सिमडेगा जिले के कुरडेग की रहने वाली है। मंगेतर की हत्या की इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अरविन्द ने अपने मंगेतर की हत्या क्यों की।

ह्त्या का कारण स्पष्ट नहीं

जेनेविभा सदर अस्पताल सिमडेगा में जीएनएम के पद पर कार्यरत थी। वह पिछले डेढ़ महीने से सरुडा निवासी अपने एक रिश्तेदार तीजन एक्का के घर में रह रही थी। जेनेविभा की करीब 5 महीने पहले रायडीह के सिकोई निवासी अरविंद कुजूर से सगाई हुई थी।

चाकू मारकर हुआ फरार

अरविन्द भी समय-समय पर जेनेविभा से मिलने सरुडा आता रहता था। सोमवार की शाम करीब 4 बजे अरविंद सरुडा आया और तीजन जैसे ही एक्का के घर में घुसा वह लगातार जेनेविभा के सीने में 20-25 चाकू मारकर फरार हो गया। बचाव के लिए चीख-पुकार की आवाज सुनकर तीजन एक्का पहुंचे। उसे बचाने के प्रयास में तीजन का हाथ भी कट गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद जेनेविभा को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने जेनेविभा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बसिया थाना प्रभारी छोटू राम रेफरल अस्पताल बसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और मामले की जांच कर रहे हैं।

छोटी-छोटी बात पर होता था झगड़ा

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अरविंद पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी मंगेतर जेनेविभा से झगड़ता था। जेनेविभा सदर अस्पताल सिमडेगा में जीएनएम के पद पर कार्यरत थी। बचपन में जब उनके माता-पिता का निधन हो गया, तो उनका पालन-पोषण उसके बड़े चाचा ने किया और उन्हें जीएनएम की पढ़ाई भी करायी। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों की हालत खराब है।