Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
झारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा की तैयारी पूरी, प्रशासन एलर्ट

पलामू : मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में शुक्रवार को ‘खतियानी जोहार यात्रा’ का आयोजन किया गया है। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे। आयोजन की सफलता के लिए झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय है और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को शिवाजी मैदान का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर 2.00 बजे एसपी शिवाजी मैदान पहुंचे और मंच के साथ ही निचले मैदान का दौरा कर पूरी व्यवस्था जानी और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे पहुंचेंगे और दोपहर करीब तीन बजे तक यहां बैठक में शामिल होंगे। इस दो घंटे की अवधि में सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री आज की शाम पलामू पहुंचेंगे। वह गढ़वा होते हुए चैनपुर होते हुए परिसदन पहुंचेंगे। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे संसद से निकलेंगे और सुबह 10.35 बजे समाहरणालय के ए ब्लॉक के सभागार में संयुक्त समीक्षा बैठक करेंगे। यहां से दोपहर 1 बजे शिवाजी मैदान के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3 बजे तक बैठक में शामिल होने के बाद दोपहर 3.10 बजे चिआंकी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे चिआंकी एयरपोर्ट से रांची के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर जायेंगे।