लातेहार: अज्ञात बाइक की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के जालिम-गोवा रोड में अज्ञात बाइक की चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गोवा निवासी सोमनाथ सिंह (22) पिता बिनेश्वर सिंह के रूप में हुई।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बताया जाता है कि मृतक बाजार से सब्जी की खरीदारी कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर उसकी सब्जी गिर गयी। वह गिरे हुए सब्जी को उठाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ़्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ अखिलेश्वर प्रसाद ने उसका इलाज शरू किया। इलाज के दौरान ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में युवक की असामयिक मौत से परिजनों का हाल-बेहाल है।