Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: बिहार से हुंडरू फॉल जा रही स्कूल बस पलटी, 20 से ज्यादा बच्चे घायल

रांची : सिकिदिरी थाना क्षेत्र में रविवार को छात्रों से भरी बस के पलट जाने से 20 छात्र घायल हो गये, जिसमें पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी बच्चों का थाना परिसर में ही स्थानीय डॉक्टर और कंपाउंडर की मदद से प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले के बाराचट्टी से स्कूली बच्चे हुंडरू फॉल जा रहे थे। बस में 65 छात्र और छह शिक्षक सवार थे। हुंडरू फॉल-सिकिदिरी मार्ग पर डॉक्टर मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

बताया गया है कि चालक की लापरवाही से बस हादसा हुआ। ड्राइवर को कई बार कहा गया कि स्पीड कम रखो लेकिन वह नहीं मान रहा था। सभी बच्चे और शिक्षक बिहार के गया जिला थाना बाराचट्टी के रहने वाले हैं। बच्चे सरस्वती विद्या मंदिर बुनियाद बीघा के छात्र हैं।

हादसे के बाद डॉक्टर मोड़ में कोहराम मच गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग उस ओर दौड़ पड़े। बच्चों को बस से उतारा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। डॉक्टर व कंपाउंडर को बुलाकर थाना परिसर में ही बच्चों का इलाज कराया गया।