Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन की मजबूती का मूल मन्त्र

लातेहार : होटल ब्लिस मे भाजपा जिला जिलाध्यक्ष हरि कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राजसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मूल मन्त्र दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राजसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई ने महापुरुषों के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम गीत से प्रारंभ हुआ, तथा मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत बाजपेई को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के द्वारा स्वागत भाषण एवं सांगठनिक विषय प्रवेश किया गया।

मुख्य अतिथि के द्वारा अपने संबोधन में संगठन को सशक्त एवं मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को पहुंचाने का कार्य करें प्रधानमंत्री जी के द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाई जा रही है, उसकी चर्चाएं आम लोगों में किया जाए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री बंसी यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान मनिका दोमुहान के पास दुर्घटना में दिवंगत हुए तीनों कार्यकर्ताओं के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक प्रकाश राम, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, सातों मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे।