गुमला में आर्मी के जवान की धारदार हथियार से हत्या, पत्नी घायल
गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली गांव में अपराधियों ने बुधवार देर रात आर्मी जवान परना उरांव के घर पर हमला कर दिया गया। बताया जाता है कि चार से पांच की संख्या में अज्ञात अपराधी धारदार हथियार से लैस होकर घर पहुंचे थे। इन्होंने आर्मी जवान के सर पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी बुद्धेश्वरी देवी भी हमले में जख्मी हो गयी।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
घटना के बाद परिजनों के द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत आर्मी जवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि पीड़िता का उपचार सदर अस्पताल में जारी है।
मृतक के भाई सोमनाथ लकड़ा ने बताया कि आर्मी जवान दिल्ली में पोस्टेड थे। वह पांच जनवरी 2023 को छुट्टी में अपने घर आया था। घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है, वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।