Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

माआवादियों ने की 22 जनवरी को झारखंड बंद की घोषणा, पुलिस सतर्क

माओवादियों का झारखंड बंद

रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को 24 घंटे के झारखंड बंद का ऐलान किया है। 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद का ऐलान किया गया है।

झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने बुधवार सुबह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13 जनवरी को पुलिस ने डुमरी के लुसियो गांव से कृष्णा हांसदा उर्फ़ सौरभ दा और देवघर के चपरिया गांव से रेणुका मुर्मू को गिरफ्तार किया। दोनों को पार्टी की गोपनीयता जानने के लिए पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अस्पताल, एंबुलेंस, दूध, पानी, अखबार, चिकित्सा सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

नक्सलियों द्वारा बंद के ऐलान के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे इलाके पर नजर रखे हुए है। पुलिस नक्सली संगठन से जुड़ी तमाम जानकारियां जुटा रही है। पुलिस की नजर कुख्यात नक्सली सेंट्रल कमेटी सदस्य अजय महतो पर है।

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को उन्हें मीडिया के सामने लाया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले कृष्णा के इशारे पर पुलिस ने पारसनाथ की तराई में नक्सली कैंप में छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया था।

माओवादियों का झारखंड बंद