Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गारू में बुनियादी समस्याओं को लेकर संयुक्त ग्राम सभा ने किया प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप

लातेहार : केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से जनवितरण प्रणाली के तहत राशन मुहैय्या करा रही है। लेकिन इसपर संबंधित डीलर जमकर घोटाला कर रहे है। आलम यह है कि ग्रामीणों को अपने हक अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़ जा रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, लातेहार जिले के गारू प्रखंड मुख्यालय में सैकड़ों आदिवासियों ने राशन, पेंशन, मनरेगा, मध्यान भोजन में अंडा नियमित न मिलने जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में डीसी, बीडीओ, एमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी का आरोप लगाया है।

इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। ग्रामीणों का यह प्रदर्शन संयुक्त ग्राम सभा के बैनर तले अरमु मोड़ से शुरु होकर गारू प्रखंड कार्यालय पहुँची। जहाँ यह प्रदर्शन सभा मे तब्दील हो गयी। ग्रामीण इस प्रदर्शन में पारंपरिक ढ़ोल, नगाड़े के साथ शामिल हुए थे। जहाँ प्रखंड कार्यालय पहुच ढ़ोल, नगाड़े पर नृत्य करते हुए प्रदर्शन कर प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियो ने हेमंत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनने से पूर्व हर आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालयों में नियमित रूप से अंडा देने का वादा किया था। लेकिन ये वादा पूरी तरह खोखला साबित होता दिख रहा है। चुकी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से अंडा नही मिल पा रहा है। इसके आलावा सरकार पर सही ढंग से राशन भी नही देने का आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियो ने कहा ग्रामीणों को हरा राशन कार्ड तो मिल गया है लेकिन सही ढंग से राशन नही मिल पा रहा है। राशन वितरण में भारी कटौती की जा रही है। इसके आलावा कई अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज किया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी को सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा अगर हमारी मांगे पूरी नही होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा।