Breaking :
||मतदान केंद्र में फोटो या वीडियो लेना अपराध, की जा रही है कार्रवाई : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी||लातेहार: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, रिम्स रेफर||गढवा: डोभा में नहाने के दौरान डूबने से JJM नेता के पोते समेत दो किशोरों की मौत||मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम को भेजा गया जेल||लातेहार: घर व दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप||पलामू: TSPC उग्रवादियों ने पांच ग्रामीणों को पीटा, एसपी ने कहा- मतदान के कारण पिटायी की बात गलत||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Wednesday, May 22, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव कराने गये जवानों को मिलेगी पांच दिनों की छुट्टी

रांची : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव ड्यूटी पर गये JAP, IRB और SIRB के जवानों को पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। इस संबंध में जैप एडीजी ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अनुरोध पर त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव-2023 में ड्यूटी पर गये JAP, IRB और SIRB के पुलिसकर्मियों को पांच दिन का अनुमति अवकाश दिया जाता है। संबंधित समादेष्टा यह सुनिश्चित करेंगे कि इन पुलिसकर्मियों को रोस्टर के अनुसार बारी-बारी से छुट्टी पर भेजा जाये।

गौरतलब है कि इन तीनों राज्यों में झारखंड से JAP, IRB और SIRB की दस बटालियन चुनाव कराने गयी थीं।