Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

Jharkhand IAS transfer-posting

रांची : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव मनोज जायसवाल का स्थानान्तरण करते हुए उन्हें अगले आदेश तक दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त लगाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में शशि प्रकाश झा को आगामी आदेश तक अपर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है, जबकि मनमोहन प्रसाद, अपर सचिव, गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग का तबादला कर अगले आदेश तक अपर सचिव, उद्योग लगाया गया है।

Jharkhand IAS transfer-posting