Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शुक्रवार को बालूमाथ-बालू मार्ग पर ओल्हेपाठ ग्राम के पास हुई बाईक दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गये। घायलों में थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम निवासी कमलेश्वर उरांव व जीतन उरावं शामिल है।

दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर पुरूषोत्तम कुमार ने घायल कमलेश्वर उरांव की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दुर्घटना में कमलेश्वर उरांव का एक पैर टूट गया है और शरीर के कई अंगों पर गंभीर और आंतरिक चोटें आयीं हैं। जबकि जीतन उरांव को आंशिक रूप से चोट आयी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लातेहार किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।