Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का 76वां जन्मदिन

लालू यादव की तस्वीर के समक्ष केक काटकर मनाया जन्मदिन

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।

किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक उरांव की अध्यक्षता में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर राजद नेताओं ने श्री यादव के फोटो के समक्ष केक काटकर श्री यादव के लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के विधानसभा प्रभारी गिरजानंदन सिंह चेरो उर्फ गिरी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरजानंदन सिंह उर्फ गिरी जी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना के रूप में मनाया जा रहा है। श्री यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा रहे हैं, ऐसे नेता को देश की जरुरत है। उन्होंने भगवान से कामना करते हुए श्री यादव के लम्बी उम्र की कामना की।

कार्यक्रम को जितेंद्र प्रसाद यादव, रुपेश यादव, दामोदर यादव ने भी संबोधित किया।मौके पर बलि यादव, अनिल विश्वकर्मा, बालेश्वर यादव, सकेंद्र यादव, अख्तर अंसारी, रुपेश यादव, महेंद्र यादव, शंभू यादव, दिनेश सिंह, शाहरुख अंसारी, सुरेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।