Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मजदूरी करने केरल जा रहा सतबरवा का मजदूर बीच रास्ते से लापता, मदद की गुहार

प्रेम पाठक/सतबरवा

सतबरवा : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत दरुआ (चांपी) निवासी मंगर उरांव (30 वर्ष) पिता भुनू उरांव गत 10 जून को घर से मजदूरी करने के लिए केरल जाने के लिए निकला था। रास्ते में मानसिक संतुलन खराब होने के कारण वह भटक गया। नतीजतन वह आज तक घर वापस नहीं लौटा। जिससे उसके परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने सरकार व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

परिजनों के मुताबिक भटकने के क्रम में उड़ीसा से एक ट्रक ड्राइवर ने फोन पर 17 जून को घरवालों से बात करवाई थी। फोन पर पत्नी से उसने जल्द घर लौटने की बात कही लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह घर नहीं पहुंचा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मंगर उरांव के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य के इस तरह गायब हो जाने से परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

इधर, धावाडीह के समाजसेवी उमेश यादव सोमवार को मंगर उरांव के घर पहुंचकर परिजनों को दिलासा दिया। साथ ही आर्थिक मदद तथा राशन उपलब्ध करवाया।उन्होंने मंगर के जल्द से जल्द सकुशल घर पहुंचने का भरोसा दिलाया।

Palamu Satbarwa News Today