Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में उमस भरी गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून

रांची : राज्य में चार दिनों तक मानसून की बारिश जमकर हुई। अब मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और धूप खिली हुई थी।

रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन, हवा और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। गर्मी थोड़ी बढ़ेगी। इसके बाद से चार जुलाई से फिर बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। चार जुलाई से राज्य में मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके बाद से बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तीन जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की बारिश के पहले चरण में संथाल परगना में जमकर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में अगर कहीं बारिश हुई है तो वह संथाल परगना का क्षेत्र ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून अब चार जुलाई के बाद सक्रिय होगा। हालांकि, राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून कुछ शिथिल हो सकता है। चार जुलाई के बाद यह फिर सक्रिय होगा और पूरे राज्य में झमाझम बारिश होगी।

आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में हुई। यहां 110.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा में भारी बारिश हुई। यहां कोलेबिरा में 65.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा और अन्य जिलों में बारिश हुई। हालांकि, जून में मानसून कमजोर रहा।

राज्य में 189.5 मिमी की तुलना में केवल 108.5 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य बारिश से 43 फीसदी कम रहा। राज्य में मानसून ने 19 को प्रवेश किया और 23 जून को पूरे झारखंड को कवर किया। खेती के लिहाज से मानसून की बारिश अच्छी हो रही है। धीमी गति की बारिश से खेतों में पानी बना रहता है, जो कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए जरूरी है लेकिन एक जुलाई से बारिश में कमी आ सकती है।