Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

सतबरवा: कार और टेंपो की भीषण टक्कर में मनिका के एक किशोर समेत दो की मौत, कई घायल, विरोध में सड़क जाम

पलामू: रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग एनएच 75 पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया पेट्रोल पंप के सामने तीखे मोड़ पर फोर्ड कंपनी की इको स्पोर्ट्स कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

इस दुर्घटना में मनिका थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय किशोर नीरज कुमार पिता मदन राम की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बकोरिया गांव के भलुआही टोला के टेंपो चालक अशोक राम की रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी। वहीं टेम्पो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जबकि कार में सवार दो लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर बकोरिया पेट्रोल पंप के पास एनएच जाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। टेम्पो में सवार सभी लोगों को मुखिया संतोष उराँव ने तुम्बागड़ा के नवजीवन अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।

पुलिस ने कार और ऑटो को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि बिहार नंबर से पंजीकृत फोर्ड कार संख्या बीआर ओ 6 बीडी 0902 की डाल्टनगंज की ओर से रांची और मनिका की ओर से तेज गति से आ रहे ऑटो से सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद टेंपो 15 मीटर दूर खेत में जा गिरा।

घायलों में हडही टोला बकोरिया के 40 वर्षीय मुनेश्वर उराँव और लातेहार जिले के मनहनिया गांव के विनोद उराँव के 18 वर्षीय पुत्र सरमोद उराँव के अलावा एक महिला शामिल है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए टेंपो चालक और प्रमोद उरांव को रांची रेफर कर दिया था। अन्य दो को मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेजा गया है।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भोला प्रसाद, मो. अकबर अंसारी, कमलेश प्रसाद मो. शमशाद ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ऑटो हवा में उड़कर करीब 15 मीटर दूर खेत में जा गिरा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ऑटो मनिका बाजार से सवारी लेकर डालटनगंज की ओर आ रहा था। वही ग्रामीण बकोरिया मुखिया एवं उनके सहयोगियों की सराहना कर रहे हैं।