Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: दस वर्षों से फरार माओवादी सबजोनल कमांडर के दस्ते का सदस्य बुधराम सिंह खरवार गिरफ्तार

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पूर्व वांक्षित दस्ता सदस्य बुधराम सिंह खरवार उर्फ बुटन सिंह पिता रामेश्वर सिंह ग्राम सासंग (हेरहंज) को हेरहंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि बुधराम सिंह खरवार उर्फ बुटन सिंह पहले नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर लवकेश जी के दस्ते में काम कर चुका है। इसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट कर हत्या के मामले में केस दर्ज था। इस पर परदेशी लोहरा पिता बिलोखन लोहरा (हेरहंज, बंदुआ) के हत्या का आरोप है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी ने बताया कि वह दस साल से फरार था। इसके खिलाफ कोर्ट द्वारा कई बार सरेंडर करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। एक माह पूर्व थाने द्वारा इश्तेहार भी चिपकाया गया था। इसके बावजूद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया।

इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गुरुवार की रात उसे उसके घर सासंग से गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध हेरहंज थाना कांड संख्या 18/13 धारा 147, 48, 49, 302, 201 भादवि 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 17 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।